Breaking NewsNational

5 राज्यों में ब’र्बाद हुए करीब 5 हजार वैक्सीन डोज, सीरम के मु’काबले कोवैक्सीन का ज्यादा नु’कसान

नई दिल्ली. भारत में वैक्सीन कार्यक्रम (Vaccine Drive) शुरू हुए करीब दो हफ्ते गुजर चुके हैं. अब खबर है कि लोग वैक्सीन (Corona Virus Vaccine) नहीं लगवा रहे हैं, जिसकी वजह से अब तक 5 हजार डोज खराब हो चुके हैं. हालांकि, यह आंकड़ा केवल पांच राज्यों का ही है. इस सूची में 11 फीसदी बर्बादी के साथ त्रिपुरा (Tripura) शीर्ष पर है. देश में बीती 16 जनवरी से टीकाकरण जारी है. सरकार ने पहले चरण में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को वैक्सीन देने की योजना तैयार की है.

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि वैक्सीन खराब होने का मुख्य कारण लोगों का नहीं मिलना है. दरअसल, एक बार वॉयल खुलने के बाद उस वैक्सीन को 4 घंटे के भीतर उपयोग करना होता है. ऐसे में पर्याप्त उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण डोज खराब हो रहे हैं. अधिकारियों के मुताबिक, टीका देने वालों को उन लोगों को बुलाने की अनुमति दी गई, जिन्हें तय दिन पर वैक्सीन नहीं लगाई जानी थी. यह फैसला संकोच की वजह से हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए किया गया था. हालांकि, 16 जनवरी के बाद 100 चुने गए लोगों में से केवल 55 ही हर सत्र में डोज लेने के लिए पहुंचे थे.


गुरुवार को यह आंकड़ा औसतन प्रति 100 लोगों पर 49 था. वहीं, राज्य के नोडल अधिकारी डॉक्टर राजेश भास्कर के मुताबिक, पंजाब में 1200 वैक्सीन डोज बर्बाद हुए. एक अधिकारी ने जानकारी दी कि इस दौरान भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) की बर्बादी सबसे ज्यादा हुई है. उन्होंने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड (Covishield) की तुलना में कोवैक्सीन के वॉयल का आकार ज्यादा बड़ा है.

वहीं, पटना में भी डोज गायब होने की भी खबरें हैं. शहर के नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बीते हफ्ते तक वैक्सीन की बर्बादी 25 प्रतिशत थी. मौजूदा हालात में यहां कुछ डोज खो भी गए हैं. बिहार में कुल 301 सत्र साइट में से 295 पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई है.

उत्तराखंड में एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 4.1 प्रतिशत यानि लगभग 14 हजार 500 वैक्सीन वेस्ट हो चुकी हैं. वहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा को 28 जनवरी तक 1 लाख 94 हजार 48 वैक्सीन मिली थीं. जिसमें से राज्य ने 0.58 फीसदी यानि 1,125 डोज खो दिए हैं. हालांकि, इस दौरान झारखंड, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि राज्यों में कोई वैक्सीन वेस्ट नहीं हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.