BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : अभी इसी तरह ठंड झेलने के लिए रहें तैयार

जिले सहित पूरे उत्तर बिहार में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने इससे अभी छुटकारा नहीं मिलने की भविष्यवाणी की है। बगहा में बुधवार को सुबह से ही कोहरा है। पछिया हवा गलन बढ़ा रही। धूप निकलने की उम्मीद कम ही दिख रही है। वहीं समस्तीपुर में कोहरे की कमी के बाद ठंड अपने पुराने रूप में आ गई है। पछुआ हवा से कनकनी बढ़ी हुई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.16 डिग्री पर आ गया। मौसम विज्ञानी डॉ ए सत्तार ने बताया कि अभी ठंड इसी तरह रहेगी। दरभंगा की बात करें तो पिछले कई दिनों से लगातार जारी ठंड के कारण लोग बुधवार की सुबह भी अपने घरों से बेहद जरूरी काम से ही निकले। पछिया हवा के कारण लोग सुबह दस बजे तक रजाई में दुबके रहे। दरभंगा मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था को देखने के लिए कर्मी मुस्तैद रहे। पूर्वी चंपारण में ठंड का आलम बुधवार को भी बरकरार रहा। कनकनी में कोई कमी नहीं रही। सुबह का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

मधुबनी में शीतलहर का कहर जारी है। सुबह-शाम घना कुहासा और धूप नहीं निकलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी प्रभावित है। पछिया हवा से कनकनी काफी बढ़ी हुई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। बुधवार को सुबह से ही घना कुहासा लगा हुआ है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.