Breaking News

63 साल के बूढ़े की करतूत : पत्नियों से झूठ बोलता गया और कर लीं 6 शादियां, जब 7वीं महिला के साथ रहने लगा तो 21 साल छोटी 6वीं पत्नी पहुंची थाने

गुजरात के सूरत शहर में रहने वाले एक 63 साल के बूढ़े शख्स पर कई शादियां करने का आरोप लगा है। दरअसल, सूरत के कपलेठा टाउन में रहने वाला रईस किसान अय्यूब डेगिया 7वीं महिला के साथ रहने लगा था। यह बात जब उसकी छठवीं पत्नी को मालूम हुई तो उसके खि’लाफ एफआईआर दर्ज कराई। महिला का आ’रोप है कि पति ने उससे झूठ बोलकर शादी की।

नई दुल्हन बोली- निकाह के बाद मालूम हुआ, पांच को तलाक दे चुका है
अय्यूब से 21 साल छोटी पत्नी द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि उसे निकाह के कुछ दिनों बाद मालूम हुआ कि उसका 63 साल का पति अय्यूब पहले से ही पांच शादियां कर उन्हें तलाक दे चुका था। इन पांचों के साथ भी उसने यही बोलकर निकाह किया था कि उसकी शादी नहीं हुई है। साथ ही यह भी मालूम हुआ कि पति हार्ट, शुगर सहित कई गंभीर बी’मारियों से भी जूझ रहा है।

इसीलिए उसने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। इसी बात से नाराज अय्यूब दो महीनों बाद ही उसे छोड़कर 7वीं महिला के साथ रहने लगा था। जब पत्नी ने शि’कायत दर्ज कराने की बात कही तो अय्यूब ने उसे धमकाने की भी कोशिश की थी। पत्नी का यह भी आ’रोप है कि अय्यूब ने उसके परिवार को दो लाख रुपए और एक मकान दिलवाने का वादा कर उससे निकाह किया था।

7वीं शादी के बाद आई जे’ल जाने की नौबत
अयूब ने छठवीं शादी 42 साल की महिला से की थी। अब जाकर आ’रोपी पति के खिलाफ मुक’दमा दर्ज हुआ है। शि’कायतकर्ता पत्नी के मुताबिक आरोपी ने निकाह और कई चीजों को लेकर उसे धो’खा दिया। इसी के चलते उसने आरो”पी पति के खि’लाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला कि शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.