BIHARBreaking NewsCRIMEMUNGERSTATE

अब बिहार में सत्ताधारी नेता भी ‘सुरक्षित’ नहीं, बीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्सी को दिनद’हाड़े गो’ली मा’री… नीतीश के सुशासन को खुली चुनौती

मुंगेर:
बिहार में बेखौ’फ अप’राधियों ने सत्ताधारी बीजेपी नेता को निशाना बनाया है। मुंगेर जिले में दिनद’हाड़े बीजेपी नेता को अ’पराधियों ने गो’ली मा’र दी है। ये वा’रदात लोगों की आंखों के सामने अंजाम दी गई।

बीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्सी को गो’ली मा’री
अपराधियों ने मुंगेर के इवनिंग कॉलेज के पास घात लगाकर BJP प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर अजफर शमशी को गो’ली मा’र दी है। इस वा’रदात को आज यानि 27 जनवरी की सुबह 11:30 बजे दिनद’हाड़े अंजाम दिया गया। फिलहाल निजी अस्पताल में इलाजरत बीजेपी प्रवक्ता की हालत खत’रे से बाहर है। बीजेपी से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें एक गो’ली लगी है।

बता दें कि जब बीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्सी पर जब गो’ली चलाई गई तब पटना के बीजेपी हेडऑफिस में मिलन समारोह चल रहा था। घ’टना की सूचना मिलते ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए बिहार के डीजीपी एसके सिंघल से बातचीत कर अप’राधियों जल्द गि’रफ्तार करने के लिए कहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.