Breaking NewsDELHI

दिल्ली में किसानों के उपद्र’व पर भ’ड़कीं कंगना, बोलीं- इन दंगों का सपोर्ट करने वाला हर शख्स आ’तंकवादी है

तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग पर अड़े किसानों का धर’ना प्रदर्शन मंगलवार को 62वें दिन में प्रवेश कर गया। 26 जनवरी को किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली, जिसके लिए उन्हें पहले ही रूट मुहैया कराए गए थे। लेकिन किसान वो रूट तो’ड़ते हुए दिल्ली में कूच कर गए और इस वजह से राजधानी में बवाल खड़ा हो गया। किसानों द्वारा इतने दिनों से किया जा रहा आं’दोलन आज उ’पद्रव हो गया। पुलिस और किसनों के बीच जमकर प’त्थरबाज़ी हुई। आलम ये हुआ है कि किसानों ने अलग-अलग जगह प्रद’र्शन करते हुए पूरी दिल्ली को जाम कर दिया है।

किसानों द्वारा किए गए इस आंदोलन को लेकर देशभर के लोगों के प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी किसानों के उपद्रव की जमकर आलोचना की है। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कई सारे ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ को भी घेरा है। देश की हर मुद्दे पर मुखर रहने वाली कंगना ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘झुंड बनकर रह गए है, अनपढ़ गँवार मोहल्लों में किसी के घर शादी या कोई अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आंगन में शौच करवाना या खटिया लगाके बीच आंगन में शराब पीकर नंगे हो कर सो जाना, वही हाल हो गया है इस गंवार देश का। शर्म कर लो आज..’।

अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा, ‘मेरे 6 कॉन्ट्रेक्ट कैंसिल कर दिए गए जिनमें से कुछ मैं पहले ही साइन कर चुकी थी और कुछ खत्म करने वाली थी। मुझसे कहा गया कि मैंने किसानों को आ’तंकवादी कहा है कि इसलिए वो कॉन्ट्रेक्ट मुझसे ले रहे हैं। आज मैं ये कहना चाहती हूं कि वो हर इंसान जो इस आंदोलन को सपोर्ट कर रहा है वो आतं’कवादी है’।

कंगना इस ट्वीट के बाद भी नहीं रुकीं। अपने अगले ट्वीट में एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा और दिलजीत को टैग करते हुए लिखा, ‘आपको इस पर सफाई देने की जरूरत है प्रियंका और दिलजीत। पूरी दुनिया हम पर हंस रही है, यही चाहिए था ना तुम लोगों को। मुबारक हो’।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.