BIHARBreaking NewsSTATE

BREAKING : सिंहवाड़ा में पनसल्ला का सीरीज पर क’ब्जा, सिमरी की टीम को 32 रनों से हराया,विजेता टीम को जिप सदस्य ने किया पुरस्कृत

दीपक कुमार ।सिंहवाड़ा

गायघाट। प्रखंड के चौधरी केदार नाथ उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को फाईनल क्रिकेट मुकाबला पनसल्ला और सिमरी के बीच खेला गया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पनसल्ला की टीम ने 10 विकेट खोकर 92 रन बनाएं। जबाब में उतरी सिमरी की टीम 60 रन पर ही सिमट गई। विजेता टीम के खिलाड़ियों को जिप सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मुखिया सुधीर कांत मिश्रा ने पुरस्कृत किया।विजेता टीम के खिलाड़ी मोः शाहिब को मैन ऑफ द मैच एवं टूर्नामेंट से सम्मानित किया।जिप सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि खेल से जातिवाद की भावना खत्म होती है और टीम भावना विकसित होती है। क्रिकेट खेल में हमेशा संघर्ष करने की सीख मिलती है। वक्ताअों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ता है और उनका मानसिक विकास भी होता है।इस दौरान मौके पर आयोजन समिति के सदस्य भोलू, विकास, नरेश यादव, मोहन, त्रिलोक मनी , दीपक समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.