Breaking NewsDELHI

India Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस पर दिखा ‘आत्मनिर्भर भारत’, राफेल बना परेड का शो-स्टॉपर

Republic Day Parade 2021 Live Updates: भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजपथ पर तिरंगा फहराने के साथ गणतंत्र दिवस परेड का आगाज हुआ. राज्यों की झांकियां, आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाने के बाद फ्लाई पास्ट हुआ. इसमें राफेल विमान आसमान में गरजे. इस बार गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में राफेल लड़ाकू विमानों (Rafale fighter Jet) की उड़ान के साथ परेड का समापन हुआ.

दिल्ली की सीमा पर केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों ने आज ट्रैक्टर परेड निकालने का फैसला किया है. ऐसे में गणतंत्र दिवस समारोह और किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर राजपथ और राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. दिल्ली में पहले से बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बंदोबस्त हैं.

राफेल के फ्लाइ पास्ट के बाद राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह खत्म हो चुका है. अब राष्ट्रपति के अंगरक्षक वापस आ गए हैं, एक बार फिर सलामी के बाद विशेष घुड़सवार गार्ड्स राष्ट्रपति को वापस राष्ट्रपति भवन ले जाएंगे. इसके बाद प्रोटोकॉल के आधार पर उपराष्ट्रपि, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री एक एक करके जाएंगे.

एकलव्य फॉरमेशन की अगुवाई राफेल लड़ाकू विमान कर रहा है. राफेल के साथ दो जगुआर, दो मिग-29 लड़ाकू विमान है. फॉरमेशन के कप्तान ग्रुप कैप्टन रोहित कटारिया, फ्लाइट लेफ्टिनेंट 17 स्कवाड्रन हैं. बता दें कि राफेल लड़ाकू विमान इस बार वर्टिकल चार्ली रूप में अपने करतब दिखा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.