Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

एक्ट्रेस जयश्री रमैया ने की खुदकु’शी, फां’सी लगाकर दी जान

कन्नड़ बिग बॉस सीजन-3 की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया के आत्महत्या की खबर से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लह’र है। बेंगलुरू स्थित वृद्धा आश्रम में रह रही जयश्री ने गले में फं’दा लगाकर जान दे दी। संध्या किरण आश्रम के कमरे में शव पंखे से लट’का मिला। जानकारी के मुताबिक जिन्दगी से तंग आकर जयश्री ने यह कदम उठाया। 2020 से ही वह मानसिक रूप से काफी परे’शान थी  इस बात की जानकारी जयश्री ने सोशल मीडिया पर भी दी थी।

पंखे से लटका मिला श’व
परिवार और दोस्तों ने जयश्री को कई बार फोन किया और मैसेज भी की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद दोस्तों ने आश्रम के मैनेजमेंट से जयश्री का पता लगाने की बात कही। आश्रम के अधिकारी जब कमरे में पहुंचे तो जयश्री को पंखे से ल’टका हुआ पाया। पुलिस इस बात की आशंका जता रही है कि रविवार की रात को ही जयश्री ने फां’सी लगाया है।

सोशल मीडिया पर आईं थी LIVE
25 जुलाई 2020 को जयश्री रमैया सोशल मीडिया पर LIVE आईं थीं। जिसमें कहा था कि दुनिया और तनाव को अलविदा। मैं यह सब पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रही हूं। मैं सुदीप सर से आर्थिक मदद की उम्मीद भी नहीं कर रही हूं। मैं आर्थिक रूप से मजबूत हूं लेकिन बेहद तनाव में हूं। मैं जीवन में कई सारी परे’शानियों से जूझ रही हूं। मुझे बचपन से ही धोखा दिया गया और मैं इससे उबर नहीं पा रही हूं। मैं एक लूजर हूं। मुझे दया मृ’त्यु मिलनी चाहिए। मैं अभी यही उम्मीद कर रही हूं। मैं एक अच्छी लड़की नहीं हूं। प्लीज.. प्लीज मुझे दया मृत्यु दीजिए। जयश्री के आत्महत्या की खबर से कन्नड़ इंडस्ट्री में शो’क की ‘लहर है और उनके प्रशंसक भी काफी आहत हैं। बिग बॉस के अलावा जयश्री कन्नड़ फिल्म उप्पु हुली खारा और कन्नड़ गोथिल्ला में नजर आईं थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.