पटना। एक तरफ जहां बिहार में अटकलें लग रही थीं कि उपेंद्र कुशवाहा ( Upendra Kushwaha ) की शायद नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) के खेमे में वापसी हो सकती है। वहीं प्रदेश की नीतीश सरकार ने रालोसपा ( RLSP ) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने RLSP के ऑफिस को अवधि विस्तार देने से मना कर दिया है। हालांकि नई जगह अलॉट कर दी गई है। भवन निर्माण विभाग ने सी/25 ईस्ट गार्डिनर रोड से हटा कर केंद्रीय पुल का आवास संख्या ए-1 आवंटित कर दिया है
यह आवास पटना के आर ब्लॉक रोड नं 6 में है। भवन निर्माण विभाग ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को कार्यालय के इस्तेमाल के लिए केंद्रीय पुल से जो जगह गी है वह 2880 वर्गफीट की है। बताया जा रहा है कि यह पिछले कार्यालय से ज्यादा बड़ा है। दो साल के आवंटित दफ्तर को इस जगह पर आगे भी करने के लिए भवन निर्माण विभाग से इसका नवीकरण कराना होगा।






Leave a Reply