Breaking NewsNational

अब तक 12 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, कई शहरों में चिकन-अंडे के शॉप बंद

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि बर्ड फ्लू की पुष्टि वाले राज्यों में रोकथाम और जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं. केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया था कि देश के कुल 12 राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और पंजाब शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ और पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. अब तक छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब के कई पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है.

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे, यवतमाल, वर्धा, गोंडिया, अहमदनगर और हिंगोली जिलों के पॉल्ट्री फार्म से लिए गए नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पॉल्ट्री फार्म के पक्षियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के हदहा, सिंकदरपुर-करण में इस बीमारी की पुष्टि हुई है.
विज्ञापनnullमंत्रालय के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान चल रहा है. हालात पर निगरानी के लिए गठित केंद्रीय दल महाराष्ट्र के परभनी जिले का दौरा कर चुका है.

राज्यों में अ’लर्ट जारी, सोशल मीडिया के जरिए जागरूकता
बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अलर्ट जारी कर दिया है, पशु पालन विभाग की टीम पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण शुरू कर दिया है. वहीं जिन स्‍थानों पर मृत पक्षी मिले हैं, वहां आने-जाने में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. मंत्रालय के अनुसार देश के प्रभावित क्षेत्रों में हालात पर नजर रखने के लिए गठित केंद्रीय दल इन इलाकों का दौरा कर रहे हैं और उसने महाराष्ट्र के रायगढ़ तथा पुणे जिलों का दौरा किया है. मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बीमारी के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए सतत प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.