BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में श’राबबंदी की हकीकत देखिए, CM हाउस के पास मिली श’राब की खाली बोतलें

PATNA: बिहार में सीएम नीतीश कुमार के श’राबबंदी अभियान को सफल बनाने में बिहार की पुलिस दिनरात एक की हुई है. सीएम भी कई आदेश दे चुके हैं. लेकिन इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. बिहार के बाकी जगहों की बात छोड़ दीजिए. सीएम आवास के पास डस्टबिन में श’राब की खाली कई बोतलें मिली है. 

बड़ा सवाल

अब सवाल उठ रहा है कि जिस एरिया में सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और बड़े अधिकारी रहते हैं उस इलाके में भी श’राब की बोतलें कैसे पहुंच जा रही है. बड़े नेताओं के आवास के सामने सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों की फौज तैनात रहती है. फिर कैसे शराब की बोतलें वीआईपी इलाके में पहुंच रही है. 

कैसे पहुंचा श’राब

सीएम आवास के बाहर सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं. इसके अलावे पुलिस की टीम गश्ती करती है. फिर भी यहां पर शराब की खाली बोतलें मिलना कई सवाल खड़ा करता है. ये ऐसा इलाका है कि कोई बाहरी आदमी इस इलाके में श’राब पीने या बोतल फेंकने की हिम्मत नहीं कर सकता है. 

Input : FirstBihar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.