Breaking NewsMAHARASHTRA

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एक प्लांट में लगी भी’षण आ’ग, फायर ब्रिगेड मौके पर

पुणे. कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड बना रहे महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट (Pune Serum Institute) के टर्मिनल 1 गेट के पास गुरुवार दोपहर भीष’ण आ’ग लगने की खबर सामने आई है. आग सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी प्लांट में लगी है. इसे बुझाने के लिए 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर काम कर रही हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आग सीरम इंस्टीट्यूट के टर्मिनल गेट 1 SEZ3 बिल्डिंग के चौथे और पांचवें तल तक फैल रही है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही एनडीआरएफ की एक टीम को राहत एवं बचाव कार्य के लिए सीरम इंस्टीट्यूट रवाना किया गया है.

आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है. रिपोर्ट में इस बात की जानकारी मिली है कि आग सीरम इंस्टीट्यूट (Pune Serum Institute) के एक प्रोडक्शन प्लांट में लगी है. ये प्लांट कोविशील्ड की निर्माण यूनिट के पास ही स्थित है. विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी कि आग सीरम इंस्टीट्यूट के लिए बनाए गए मंजरी नाम के प्लांट में लगी है लेकिन इससे कोरोना वायरस वैक्सीन के निर्माण का कार्य प्रभावित नहीं होगा.

पुणे के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आग सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी प्लांट में लगी. वहां पर निर्माण कार्य नहीं हो रहा था लेकिन वहां निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी चल रही थी. आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है, बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है लेकिन चेकिंग की जा रही है. एक घंटे के भीतर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. वैक्सीन प्लांट और स्टोरेज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पुणे म्यूनिसिपल कमिश्नर के साथ संपर्क में हैं और घ’टनास्थल से जुड़ी हर एक अपडेट ले रहे हैं. ठाकरे ने राज्य प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह समन्वय करके हालात को जल्द से जल्द काबू करने की कोशिश करें.

सीरम इंस्टीट्यूट कोरोना वायरस की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण कर रहा है.  ये वैक्सीन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और और फार्मास्यूटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका मिलकर बना रहे हैं. सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है जिसकी खोज सायरस पूनावाला ने 1966 में की थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.