Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सुशांत की Birth Anniversary पर फूल खरीदने पहुंची रिया चक्रवर्ती, फोटोग्राफर्स से हाथ जोड़कर बोलीं- Please मेरा पीछा ना करें!

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज मुंबई के बांद्रा में नज़र आईं. सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के बाद रिया लाइमलाइट में आईं थीं. उन पर कई तरह के सवाल उठे और इस मामले में उन्हें जे’ल भी जाना पड़ा. अब रिया जहां भी जाती हैं पैपराजी उनका पीछा करता है. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ जब ये अभिनेत्री बांद्रा में पहुंचीं.

सुशांत सिंह की बर्थ एनिवर्सरी के लिए रिया बांद्रा में फूल खरीदने पहुंचीं थीं. यहां फोटोग्राफर्स ने तस्वीरें क्लिक करके लिए उनका पीछा किया तो अभिनेत्री ने हाथ जोड़ते हुए ऐसा करने से मना किया.

रिया चक्रवर्ती ने बहुत ही नरम लहजे में कहा- मैं घर जा रही हूं, प्लीज आप लोग मेरा पीछा ना करें.

यहां पर एक शख्स ने रिया से सवाल भी किया कि आपके लिए ये बहुत भ’यावह होगा कि हर समय लोग आपका पीछा करते रहते हैं. इस पर रिया ने हां में जवाब भी दिया.

आपको बता दें कि जून 2020 में बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने सु’साइड कर लिया था. उस वक्त रिया के साथ उनके डेटिंग की खबरें थी. सुसा’इड के बाद रिया पर सुशांत के परिवार ने एफआईआर दर्ज कराया था

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.