Breaking NewsUTTAR PRADESH

काशी में मुस्लिम युवती ने दिया चंदा, Tattoo बनवाकर बोलीं- ‘श्रीराम’ हमारे पूर्वज

वाराणसी. राम मंदिर को लेकर देश में कितनी उत्सुकता है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि काशी में राम मंदिर निर्माण (Ram Mandir Nirman) के लिए 3 करोड़ रुपये का दान जमा हो चुका है. इस अभियान में अयोध्या के मुस्लिम भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इस पवित्र नगरी की धर्मनिरपेक्षता और समन्वयता को बढ़ावा देने वाले कदम के तहत इकरा अनवर खान ने राम मंदिर निर्माण के तहत 11 हजार रुपये का दान दिया है. सबसे खास बात यह है कि मुस्लिम युवती ने हाथ में बाकायदा ‘श्रीराम’ के नाम का स्थायी टैटू बनवा लिया है.

बता दें कि इकरा अनवर खान लॉ की छात्रा हैं. वहीं राम मंदिर के लिए भूमि पूजन के समय बाकायदा ‘श्रीराम’ के नाम का स्थायी टैटू भी अपने हथेली पर बनवाया है. और आज उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार रुपये दान दिए है. इकरा अनवर का कहना है कि राम हमारे पूर्वज हैं और हमें मिलकर इस मंदिर का निर्माण करना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये सियासतदार ही धर्म को बांटने का काम करते हैं, हमें उसमें बंटना नहीं चाहिए. हमें हर धर्म को सम्मान देना चाहिए और इसी सम्मान और भक्ति के कारण मैंने श्री राम मंदिर निर्माण में 11 हजार रुपये का योगदान दिया है. इकरा अनवर खान आगे कहती हैं कि राम मंदिर पूरी तरीके से भव्य रूप में बनेगा और मैं श्री राम के दर्शन करने वहां जाऊंगी.

बनवाया 'श्रीराम' के नाम का स्थाई टैटू
बनवाया ‘श्रीराम’ के नाम का स्थाई टैटू

अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि इकरा अनवर ऐसी पहली मुस्लिम युवती हैं जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के धन संग्रह में 11 हजार रुपये की राशि चेक के माध्यम से दी है. उन्होंने बताया कि समाज में धर्म जाति सिरसिया सरदारों के लिए ही हैं ना कि आस्था पर विश्वास रखने वालों के लिए. गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण के लिए जन संपर्क और योगदान अभियान चला रहा है, जो 27 फरवरी तक चलेगा. अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए दान राशि एकत्रित करने के अभियान की शुरुआत हाल ही में हुई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.