मुजफ्फरपुर– ट्रक ऑनर एसोसिएशन की ओर से जारी अनिश्चित कालीन ह’ड़ताल जारी है. रविवार को दूसरे दिन एएसपी वेस्ट से वार्ता विफल हो गई. वार्ता में ट्रक ऑनर एसोसिएशन अपनी मांग पर अड़ा रहा. इस वजह से वार्ता किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सका. साथ ही ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है.
वार्ता विफल होने के बाद एसोसिएशन के नेताओं ने कहा है कि यदि सात दिनों में सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो वे प्रदर्शन करेंगे. साथ ही उन्होंने पूरे बिहार में चक्का जाम करने की बात कही. एसोसिएशन के नेताओं ने कहा है कि सरकार अगर हमारी मांगे नहीं मानती है तो अनिवार्य सेवा भी प्रभावित की जाएगी.
बताते चलें कि एएसपी सैयद इमरान मसूद ने एसोसिएशन के नेताओं से कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीक से विरोध प्रदर्शन करें, ताकि यातायात प्रभावित नहीं हो. आवागमन सुचारू तरीके से हो सके. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भानु शेखर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में वार्ता की गई. मालूम हो कि शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने सदातपुर में एनएच जाम कर दिया था. इससे दोतरफा 17 किलोमीटर तक एनएच जाम हो गया था.






Leave a Reply