BIHARBreaking NewsPATNASTATE

गुरु गोविंद सिंह जी का 354वां प्रकाश पर्व:देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु, बड़ी प्रभातफेरी निकली, नगर कीर्तन आज, मुख्य समारोह कल

श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 354वें प्रकाश पर्व पर सोमवार को बड़ी प्रभातफेरी में निकाली गई। इससे पहले तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहरे मस्कीन ने अरदास की। पंज प्याराें के संग झूलते निशान साहिब के साथ निकली प्रभातफेरी अशोक राजपथ के मुख्य मार्ग चमडोरिया, किला रोड, हाजीगंज होते मोरचा रोड के रास्ते पटना साहिब स्टेशन पहुंची, फिर वहां से चौकशिकारपुर नाला पर होते हुए गुरु गोविंद सिंह पथ से तख्त साहिब लौटी।

इसमें पपींद्र सिंह सलूजा, तेजिंदर सिंह बग्गा, सरदार प्रेम सिंह, रणजीत सिंह, जगजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह बग्गा, अवतार सिंह, सरदार त्रिलोक सिंह, सतनाम बग्गा, तेजेंद्र सिंह बंटी, देवेंद्र सिंह, महाकांत राय, सरदार मंजीत सिंह, दलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, जसबिंदर सिंह टुन्नू, तेजेंद्र सिंह बंटी, दीपक सिंह, मुकुल और दूसरे प्रांतों से आए काफी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए। पंजाब के दल ने गतका का प्रदर्शन किया। मंगलवार को गायघाट बड़ी संगत गुरुद्वारा में अखंड पाठ की समाप्ति के बाद नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

तख्त साहिब में अखंड पाठ
सोमवार को तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब में वरीय मीत ग्रंथी ज्ञानी बलदेव सिंह की देखरेख में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ आरंभ हुआ। अखंड पाठ का समापन बुधवार को होगा। प्रकाश उत्सव का मुख्य समारोह 20 जनवरी को तख्त साहिब में आयोजित होगा। 21 जनवरी को बाल लीला मैनी संगत गुरुद्वारा में जन्मोत्सव मनाया मनाया जाएगा।

तख्त साहिब का विशेष दीवान जत्थेदार ज्ञानी ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन की देखरेख आरंभ हुआ। रजनीश सिंह सिंह ने शबद कीर्तन किया। दीवान में शबद कीर्तन भाई कविंदर सिंह गुरु शबद विचार ज्ञानी पिंदरपाल सिंह लुधियाना के उपरांत शस्त्र दर्शन जत्थेदार ज्ञानी जी ने कराया। विशेष दीवान में भाई सतनाम सिंह जवदी, भाई ज्ञान सिंह, भाई जगत सिंह, भाई जोगिंदर सिंह, भाई बिक्रम सिंह,माता गुजरी जत्था धनबाद, भाई जसवीर सिंह मत्तेवाला ने शबद कीर्तन व कथा प्रवचन से संगत को निहाल किया।

बाललीला में संगत की भीड़
बाललीला गुरुद्वारा में संगत के लिए तमाम तैयारी पूरी हो चुकी है। मीडिया प्रभारी पप्पू त्रिवेदी व प्रमोद सिन्हा ने बताया कि संगत की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। संगत को हर प्रकार की सुविधा प्रदान की जा रही है। संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले की देखरेख में अटूट लंगर चल रहा है। यहां पर आकर्षक सजावट की गई है। इधर कंगन घाट पर राघोपुर का अस्थायी थाना खोला गया है। रामदेव महतो सामुदायिक भवन में भी नियंत्रण कक्ष कार्य करने लगा है। छह बेड का अस्थायी अस्पताल भी गुरु गोविंद सिंह अस्पताल की देखरेख में संचालित होने लगा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.