BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में बढ़ते अ’पराध को लेकर तेजस्वी ने की राज्यपाल से मुलाकात, कहा- CM नीतीश जितनी समीक्षा बैठक कर रहे हैं, सूबे में उतना ही क्रा’इम बढ़ता जा रहा है

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार में अप’राध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसे लेकर आज हमने राज्यपाल से मुलाकात की। तेजस्वी ने बताया कि राज्यपाल को हमने सूबे में आए दिन हो रही हत्’या, लू’ट और रे’प जैसी घ’टनाओं से अवगत कराया है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि राज्यपाल ने भी यह माना है कि राज्य में अप’राध बढ़ रहे हैं और वो खुद इसे लेकर चिंतित हैं। 

राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ओर समीक्षा बैठक कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य में तेजी से अ’पराध बढ़ता ही जा रहा है

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विपक्ष के नेता के बयान पर प्रतिक्रिया में कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा अप’राध का ढोल पी’टा जाना महज दिखावा है। आरोप लगाया कि जो जिसका प्रोडक्ट होता है, वह उसी का प्रचार करता है। तेजस्वी परिवार का प्रोडक्ट है क्राइम और वे क्राइम के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। जबकि नीतीश कुमार का प्रोडक्ट सुशासन, गुड गवर्नेंस है। और नीतीश कुमार पूरे देश में गुड गवर्नेंस के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.