BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

समस्तीपुर में किराना दुकानदार के लापता बेटे की ह’त्या, हाथ-पैर बांधकर श’व नदी किनारे फें’का

बिहार के समस्तीपुर में किराना दुकानदार के लापता 14 वर्षीय नाबालिग बेटे की ह’त्या कर श’व बूढ़ी गंडक नदी फेंक दिया। पुलिस ने नदी किनारे से श’व ब’रामद किया है। विभूतिपुर थाने के बोरिया गांव के किराना दुकानदार महेश महतो का 14 वर्षीय बेटा सोनू राज बीते 14 जनवरी की शाम से लापता था। 

सोमवार सुबह बोरिया डीह स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे से बरामद किशोर के शव के हाथ पैर बंधे थे और गले मे कपड़े का फंदा लगा हुआ था। शव को प्लास्टिक में लपेटकर नदी किनारे मिट्टी में दबा दी गई थी। मृ’त किशोर के शरीर पर ज’ख्म के कई निशान भी पाए गये हैं। बताया जाता है कि जंगली जानवरों के मिट्टी उकेरने के कारण लाश के पैर सुबह में दिखने लगे। इसके बाद लोगों ने लापता सोनू की ला’श होने की आशंका पर मिट्टी हटाई। उसके बाद ग्रामीणों की आशंका सही साबित हुई। शव देखकर नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी थी। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि शव को पोस्टमा’र्टम के लिए भेज दिया गया है।

विदित हो कि इस संबंध में थाना क्षेत्र के बोरिया डीह वार्ड 12 निवासी महेश महतो ने अपने पुत्र सोनू कुमार के लापता हो जाने के सम्बन्ध में थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें कहा था कि उसका पुत्र विगत 14 जनवरी को संध्या करीब 6 बजे से लापता है। वह अपनी मां को यह बोल कर निकला था कि एक घंटे में अपने दोस्तों से मिल कर आ जाऊंगा। लेकिन, वापस नहीं आया। उस दिन शाम 6 बजे से पहले कुछ लड़कों के साथ उसे खेलते हुए देखा गया था। जिसमे गांव के ही चार पांच लड़के शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.