नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के कम होते आंकड़े भले ही अब लोगों को राहत देने लगे हो लेकिन वायरस (virus) को लेकर अभी भी सर्वे और शोध जारी हैं. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के सर्वे में दावा किया गया है कि स्मोकिंग (Smoking) करने वाले और शाकाहारी भोजन (Vegetarian) करने वालों में कोरोना संक्रमण का खतरा कम होता है. CSIR के 40 संस्थानों में किए गए सर्वे में पाया गया है कि स्मोकिंग कम करने वालों और शाकाहारियों में सीरोपॉजिटिविटी कम पाई जाती है, जिसके कारण वायरस से संक्र’मित होने का रिस्क कम हो जाता है.
कोरोना वायरस को लेकर किए गए सर्वे में पाया गया है कि ब्लड ग्रुप ओ वाले लोगों में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है जबकि बी और एबी ब्ल’ड ग्रुप वाले कोरोना से अधिक संक्रमित पाए गए हैं. बता दें कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने इस सर्वे में एसएआरएस-सीओवी -2 में एंटीबॉडी की उपस्थिति का आकलन करने के लिए 10,427 वयस्क व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों के नमूने लिए थे.
इस स्टडी में कहा गया है कि धूम्रपान करने वालों को सीरो पॉजिटिव होने की संभावना कम होती है, जो सामान्य आबादी की पहली रिपोर्ट है और इसका सबूत है कि कोविड 19 एक श्वसन रो’ग होने के बावजूद धूम्रपान करना कोरोना के खि’लाफ सुरक्षात्मक हो सकता है. इस स्टडी में फ्रांस, इटली, न्यूयॉर्क और चीन की रिपोर्ट का भी हवाला दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि धू’म्रपान करने वालों के बीच सं’क्रमण की दर काफी कम होती है.






Leave a Reply