Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

Viral : नई बनी सड़क पर स्कूटी लेकर चढ़ गयी लड़की, लोग बोले-गयी भैंस कंक्रीट में

इंटरनेट की दुनिया निराली है. यहां कुछ भी कभी भी ट्रेंड कर जाता है. किसी भी वीडियो, पोस्ट और शख्स को भी यहां वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता. ऐसी ही एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें एक लड़की की गलती से मिस्टेक ने लोगों को हंसने का मौका दे दिया. फोटो देखकर लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि लड़की ने ऐसा गलती से किया या जानबूझकर.

ये फोटो एक नई बनी हुई सड़क की है, जिसे बने शायद कुछ ही समय हुआ होगा क्योंकि वो अभी भी गीली है. लेकिन स्कूटी सवार एक लड़की ने आव देखा ना ताव और उस पर गाड़ी लेकर चढ़ गयी. इस वजह से ना सिर्फ सड़क तहस नहस हो गई, बल्कि उसकी स्कूटी भी उस सीमेंटेड सड़क में बुरी तरह फंस गई. किसी यूजर ने उस लड़की और तबाह सड़क के फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाले तो जमकर कमेंट्स आने लगे. किसी ने इसे लड़की की बेवकूफी कहा जो वो गीली सड़क पर गाड़ी चढ़ा दी. तो किसी ने इसे सड़क बनाने वाले की गलती माना जो उसने वहां कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया.

हालांकि ये फोटो कहां की है ये जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन सोशल मीडिया पर ये खूब वायरल हो रही है. ट्विटर पर इस पोस्ट को अब तक 2100 लाइक्स मिले हैं और सैंकड़ों री-ट्वीट्स किए जा चुके हैं. लोग ना सिर्फ इसे एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इसपर अपने मजेदार कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.