उत्तर प्रदेश: यूपी के मुरादाबाद में वैक्सीन को लेकर बड़ा वि’वाद हो गया है. यहां 46 साल के एक स्वास्थ्य कर्मी की मौ’त हो गई है. जिला अस्पताल में वॉर्ड ब्वॉय महिपाल सिंह को 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाया गया था. परिवार का आ’रोप है कि टीका लगाने के बाद उनकी त’बीयत बि’गड़ गई. इसके बाद महिपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन कल जिला अस्पताल में ही उन्होंने द’म तो’ड़ दिया.
परिवार का आ’रोप है कि टीका लगाने के पहले महिपाल की मेडिकल जांच भी नहीं की गई थी. महिपाल की मौत के बाद उसके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एससी गर्ग ने कहा है कि महिपाल को सीने में ज’कड़न और साँस लेने में दि’क्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था.
महिपाल सिंह के बेटे ने कहा कि जो भी हुआ है वो वैक्सीन के कारण हुआ है. इसके लिए जो भी लोग टीका लगवा रहे हैं, उन्हें जिम्मेदार मानता हूं. वहीं महिपाल के एक और रिश्तेदार ने भी कहा कि उनकी मौ’त कोरोना का टीका लगाने से ही हुई है. पहले हालत इतनी खराब नहीं थी, वैक्सीन लगाने से पहले कोई मेडिकल जांच भी नहीं की गई.

मुरादाबाद जनपद में 6 केंद्र बनाये गये हैं, कोरोना टीकाकरण की शुरुआत वाले दिन यहां 100 -100 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया. यहाँ वैक्सीन लगवाने आये कुछ लोग ऐसे भी थे जो कोरोना संक्रमण काल में कोरोना से संक्रमित हुए थे.





Leave a Reply