BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

प्यार में पागल लड़का ग’न प्वाइंट पर प्रेमिका के भाई को आरा से पटना ले आया, फिर कहा – बहन को बुलाओ, तब छोड़ेंगे

इश्कबाजी की एक से एक रियल स्टोरीज हैं। इश्कबाजी में लोग अलग-अलग तरह की आ’पराधिक वार’दात भी कर जाते हैं। एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आरा के शिवगंज के रहने वाले विनय सिन्हा ने इश्कबाजी में ऐसा कां’ड कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। जिस लड़की से विनय प्यार करता था, उसी के भाई को गन प्वाइंट पर आरा में किडनैप कर लिया और पटना ले आया। घट’ना शुक्रवार की है।

विनय ने लड़की के भाई से बाइक चलवाई और खुद पीछे बैठ गया। विनय के पास एक लोडेड देशी कट्‌टा था। लड़की के भाई को पूरे रास्ते पीछे से वो कट्‌टा सटाए रहा। बाइक से ही वो आरा से पटना आ गया। इसके बाद लड़की के भाई को कहा कि कॉल कर अपनी बहन को बुलवाओ, तभी तुम्हें छोड़ेंगे।

प्रेमिका को बाहर भेजने से गु’स्से में था विनय

दरअसल, विनय जिस लड़की से प्यार करता था, वो दोनों आरा के ही एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई करते थे। दोनों की लव स्टोरी के बारे में लड़की के घर वालों को पता चल गया। लड़की का परिवार मूल रूप से महाराष्ट्र के एक जिले का रहने वाला था। पिछले कई वर्षों से पूरा परिवार आरा में बसा हुआ है। विनय की करतूत पता चलने के बाद परिवार वालों ने कुछ दिनों पहले अपनी लड़की को आरा से हटा दिया और महाराष्ट्र भेज दिया। इसी से विनय गुस्से में था। उसने किसी तरह से एक कट्‌टा और गोली का जुगाड़ किया। फिर लड़की के भाई को गन प्वाइंट पर किडनैप कर लिया।

पटना स्टेशन गोलंबर से हुई गिर’फ्तारी

पटना पहुंचने पर विनय ने शुक्रवार की रात में ही लड़के से अपने घर कॉल करवाया और बहन को बुलाने की मांग की। बेटे की किडनैपिंग की बात जब लड़की के घर वालों को पता चली तो वो रात में ही भागते हुए आरा पुलिस के पास गए। पुलिस ने लड़के के घर पर छापेमारी भी की, पर कुछ मिला नहीं। दूसरी तरफ पटना में कोतवाली थाना की टीम जंक्शन गोलंबर के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। संदेहास्पद स्थिति में विनय और लड़की के भाई को पकड़ा।

पुलिस टीम दोनों से पूछताछ कर ही रही थी कि कट्‌टे में लगी गोली नीचे गिर गई। गोली देख पुलिस वाले अलर्ट हो गए। फिर दोनों को कोतवाली थाना ले आए। जब थाना में पूछताछ हुई तो पूरा मामला सामने आ गया। लड़की के भाई ने रोते हुए पुलिस के सामने सारी बात बता दी, जिसके बाद विनय के पास से कट्‌टा भी बरामद किया गया। थानेदार सुनील कुमार सिंह के अनुसार विनय के खिलाफ किडनैपिंग और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.