BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में बर्फीली हवा : दूसरे दिन भी नहीं निकली धूप; दिन का पारा सामान्य से 7.3 डि’ग्री कम, गि’रने लगा पाला

धूप नहीं निकलने, सुबह से काेहरा छाने और पाला गि’रने के कारण शनिवार काे भी लाेग ठंड से ठिठु’रते रहे। स’र्द और बर्फीली पछुआ हवा की रफ्तार थोड़ी कम हुई। इससे दिन का पारा शुक्रवार की तुलना में 3.2 डि’ग्री बढ़ कर 15 डिग्री सेल्सियस हुआ। लेकिन, फिर भी यह सामान्य तापमान से 7.3 डिग्री कम रहा। रात का अधिकतम तापमान भी बादल छाने के कारण 2 डिग्री बढ़ कर सामान्य के बराबर 8.2 डिग्री रहा।

बावजूद इसके अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 7.8 डिग्री के अंतर के कारण ठंड के साथ कनकनी भी बढ़ गई। दाे दिनाें पहले तक जहां ठंड बढ़ने से किसान गेहूं और दलहन-तेलहन फसलाें काे लेकर उत्साहित थे, वहीं शनिवार काे पाला गि’रते ही उनके चेहरे पर मायूसी छाने लगी।

शुक्रवार काे दिन के तापमान में रि’कॉर्ड 5.6 और रात के तापमान में 1.4 डिग्री की कमी आने से लाेगाें काे काफी परेशानी हुई थी। शनिवार काे भी सर्द पछुआ हवा के कारण दोपहर में भी ठंड से लाेग बेहाल रहे। दिन व रात के तापमान में काफी कम अंतर के कारण ठि’ठुरन भी बढ़ गई।

पूसा कृषि मौसम सेवा के नाेडल अधिकारी डाॅ. ए. सत्तार के अनुसार और दाे दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। रविवार तक 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। सोमवार से पूर्वा हवा के चलने पर काेहरा और भी घना हाेगा। हालांकि,धूप के निकलने की संभावना के कारण दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.