BIHARBreaking NewsSTATE

राजद विधायक ने महादेव समेत अन्य देवी-देवता पर की आ’पत्तिजनक टिप्पणी, हिंदू संगठनों ने की का’र्रवाई की मांग

जहानाबाद। बिहार में जहानाबाद जिले के मखदुमपुर विधानसभा सीट से राजद विधायक सतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिन्दू देवी-देवताओं पर अम’र्यादित टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीन मिनट के इस वायरल वीडियो में सतीश दास ने हिन्दू देवी-देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने वायरल वीडियो में भगवान शिव, लिंग पूजा और मां दुर्गा को लेकर भी आप’त्तिजनक टिप्पणी की है। हालांकि वन इंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में राजद विधायक सतीश कुमार दास कह रहे हैं कि शिव के लिंग को पूजने वाले समाज से भी बेशर्म कोई समाज है क्या? होली और होलिका को लेकर राजद विधायक सतीश कुमार ने पहले वहां मौजूद लोगों से सवाल पूछा कि होलिका कौन थी फिर खुद ही जवाब देते हुए दावा किया कि होलिका घर की ही बेटी थी, जिसे मुट्ठी भर लोगों ने रेप करने के बाद जिंदा जला दिया। उसी के बाद समाज खुशी के तौर पर होली का त्यौहार मनाता है और रंग-गुलाल लगाता है। होली ऐसा त्यौहार है, जिसमें ससुर और जेठ भी अपनी बहू को रंग लगाते हैं और कहते हैं कि बु’रा न मानो होली है।

वहीं मां दुर्गा को लेकर टिप्पणी करते हुए राजद विधायक ने कहा कि मां दुर्गा केवल भारत में हैं, वो भी शेर पर सवार, लेकिन यहां 6 साल, 8 साल की बेटी से रेप होता है। ऐसे में मां दुर्गा के केवल शेर पर बैठने से काम चलेगा क्या? हालांकि राजद के विधायक का वीडियो यह कबका है और कहां का है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.