BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : श्यामनंदन सहाय महाविद्यालय के कर्मियों ने किया शासी निकाय के सचिव का घे’राव, प्र’दर्शन


मुजफ्फरपुर। आज श्यामनंदन सहाय महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में भ्रष्ट एवं निरंकुश प्रभारी प्राचार्य को हटाने को लेकर शासी निकाय के सचिव शशि रंजन प्रसाद सिन्हा के आवास पर धरना -प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के संयोजक डाॅक्टर विजय कुमार सिन्हा ने किया ।
  उल्लेखनीय है कि भ्रष्ट एवं निरंकुश प्रभारी प्राचार्य को हटाने को लेकर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने गत 5 जनवरी को काॅलेज परिसर में ध’रना-प्र’दर्शन किया था ।
   शासी निकाय के सचिव ने धरना स्थल पर आकर कहा कि प्रभारी प्राचार्य पर लगे आ’रोपों से उन्हें अवगत करा दिया गया है और एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है । उन्होंने यह आश्वस्त किया कि आरोप सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ।
   धरना को डाॅक्टर विजय कुमार वर्मा, डाॅक्टर शैलेंद्र चौधरी, डाॅक्टर प्रकाश कुमार, डॉक्टर संत ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह, डाॅक्टर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डाॅक्टर घनश्याम ठाकुर, डाॅक्टर सवालिया बिहारी वर्मा, डाॅक्टर शशिरंजन प्रसाद सिंह, डाॅक्टर राकेश कुमार मिश्र प्रभृति वक्ताओं ने संबोधित किया । धन्यवाद ज्ञापन डाॅक्टर धीरेन्द्र कुमार सिंह ने किया ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.