BIHARBreaking NewsSTATE

मांझी के हनीमून वाले बयान पर भ’ड़के तेज प्रताप, बोले- बुढ़ापे का ख्‍याल रखें, बगल में रहते हैं, खोल देंगे पोल

कल पटना लौटे राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के हनीमून वाले बयान पर सवाल को टाल दिया था लेकिन उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आई। तेजप्रताप ने मांझी को अपने बुढ़ापे का ख्‍याल रखने और संभल जाने की चेतावनी दी। साथ ही साथ धमकी देने के अंदाज में यह भी कहा कि बगल वाले घर में रहते हैं। सब पता है कि कमरे में क्‍या-क्‍या करते हैं। हम भी पोल खोल देंगे। 

गौरतलब है कि जीतनराम मांझी ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए तंज कसा था कि जब भी देश या बिहार में किसी प्रकार का संकट आता है तो ये तीनों नेता हनीमून मनाने चले जाते हैं। लालू-राबड़ी के बेटे और तेजस्‍वी के बड़े भाई राजद नेता तेजप्रताप ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि मांझी जी मेरे बगल वाले घर में रहते हैं। कमरे में क्या-क्या करते हैं। हम भी पोल खोल देंगे। उन्‍होंने कहा कि मांझी जी को अपने बुढ़ापे का ख्याल रखना चाहिए। उनके बेटे का महिला पुलिसकर्मी के साथ लफड़ा हो गया था। यदि मांझी जी बाहर जाएंगे तो हनीमून मनाने जाएंगे। 

दो दिन पहले ये कहा था मांझी ने 
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दो दिन पहले यह विवादित बयान दिया था। उन्‍होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा था कि जब भी देश या बिहार में किसी प्रकार का संकट आता है तो ये तीनों नेता हनीमून मनाने चले जाते हैं। यह बात उन्‍होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कही। कांफ्रेंस में उनसे राजद नेता तेजस्‍वी यादव के प्रदेश से गायब रहने को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्‍होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव तकरीबन एक महीने तक बिहार से गायब रहे थे। बिहार में जब भी कोई गंभीर समस्या आती है चाहे वह बाढ़ हो, चमकी बुखार हो या फिर किसान आंदोलन का मुद्दा हो, तेजस्वी हमेशा ऐसे मौकों पर बिहार से गायब रहते हैं। तेजस्वी यादव दिल्ली में जाकर क्यों बैठ जाते हैं ? नेता विरोधी दल के नाते तेजस्वी यादव दिल्ली में भी काम करें, लेकिन उन्हें पटना में भी रहना चाहिए। बिहार को नहीं छोड़ना चाहिए। तेजस्वी बिहार को छोड़ रहे हैं। मांझी ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान को ‘युवराज’ बताया और कहा कि तीनों समय आने पर हनीमून मनाने चले जाते हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.