BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, देखें तस्वीरें…


मारवाड़ी युवा मंच मुजफ्फरपुर संस्कृति शाखा द्वारा आज दिनांक – 07-01-2021 को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती प्रीति अग्रवाल थी। शाखा अध्यक्षा श्रीमती प्रीति पोद्दार एवम सचिव प्रियंका तुलस्यान ने बताया कि देश – विदेश से करीब 40 बच्चों ने इस प्रतियगिता में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया। नियमों का तथा वर्गों का पालन करते हुए बच्चों ने अपनी तस्वीर भेजी।यह कार्यक्रम ऑनलाइन व्हाट्सएप पर किया गया। सभी बच्चों ने एक – एक सुंदर कैरेक्टर में अपनी तस्वीर भेजी जो मनमोहक थी। सभी प्रतियोगियों को उत्साह वर्धन हेतु ई – सर्टिफिकेट भी दिया गया ।
संगीता गोयनका

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.