BIHARBreaking NewsSTATE

पूर्णिया पहुंचे सीएम नीतीश, कहा- बिहार की आर्थिक स्थिति सुधरी, इसमें महिलाओं की बड़ी भूमिका

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड के गंगा प्रसाद उत्क्रमित उच्च विद्यालय दमगड़ा पहुंचे। स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत जीविका के कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान के तहत तालाब का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

आने वाले समय में इन तालाबों की देखभाल की जिम्मेदारी जीविका दीदी को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार की आर्थिक स्थिति सुधरी है। इसमें महिलाओं की बड़ी भूमिका है। महिलाओं में जागृति आई है पढ़ाई से लेकर कमाई के क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.