बिहार में पकड़ौआ शादी यानी लड़के को पक’ड़कर जबरदस्ती शादी करा देने का मामला एक बार फिर सामने आया है। मामला लखीसराय का है। आ’रोप है कि बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय गांव के पास से कार सवार अप’राधियों ने आर्मी में चयनित एक लड़के को अगवा कर उसकी ज’बरन शादी करा दी। वारदात से गु’स्साए परिवारवालों और गांव के लोगों ने पटना-लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वे लड़के की सकुशल वापसी और उसे अगवा करने वालों के खि’लाफ का’र्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गंगासराय गांव के किसान मनोज सिंह का 20 साल का बेटा शिवम कुमार आर्मी में चयनित हो गया है। उसे 14 जनवरी को नौकरी ज्वाइन करनी है। इस बीच वह गांव पर ही था। शिवम रोज सुबह दोस्तों के साथ दौड़ने के लिए निकलता है। आरोप है कि इसी दौरान गंगासराय रेलवे लाइन के किनारे कार सवार बद’माशों ने उसे अगवा कर लिया। ब’दमाश पांच की संख्या में थे। उन सबके पास हथि’यार थे। दोस्तों ने इसकी जानकारी परिवार को दी।
शिवम को अगवा करने के बाद बदमाश उसे जमुई ले गए। वहां किसी मंदिर में उसकी जबरन शादी करा दी गई। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हो गईं। शिवम की शादी की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग विरोध पर उतर आए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ सड़क पर जाम लगा दिया।

पुलिस का ये है कहना
इस घटना को पुलिस अलग एंगिल से देख रही है। पुलिस का कहना है कि अगवा करने की बात गलत है। शिवम पहले किसी लड़की से बातचीत करता था। आशंका है कि उसी प्रसंग में जबरन उसकी शादी करा दी गई है। एसपी सुशील कुमार ने दावा किया पुलिस जल्द ही शिवम को सकुशल छुड़ा लेगी।






Leave a Reply