BIHARBreaking NewsSTATE

विश्वविधालय एवं महाविद्यालयों में लाइब्रेरी का बु’रा हाल, सेंट्रल लाइब्रेरी के डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति

विश्वविधालय एवं महाविद्यालयों में लाइब्रेरी का बूरा हाल सेंट्रल लाइब्रेरी के डायरेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक रंजन एवं सचिव परवेज आलम ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष एवं सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष की नियुक्ति हेतु संयुक्त रूप से सेंट्रल यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ कौशल किशोर चौधरी को सौंपा ज्ञापन लाइब्रेरियन एसोसिएशन के सचिव परवेज आलम ने कहा कि बिहार विश्वविधालय के महाविधालय एवं स्नातकोत्तर विभागों में विगत कई वर्षों से पुस्तकालय अध्यक्षों की बहाली नहीं हुई है,

सेंट्रल लाइब्रेरी के डायरेक्टर डॉ कौशल किशोर चौधरी को ध्यान आकृष्ट कराया कि अभी बिहार विश्वविद्यालय में 42 अंगीभूत एवं 24 स्नातकोत्तर विभाग है लेकिन 4-4 अंगीभूत कॉलेज-विभागों को छोड़ दे तो बाकी सभी में सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष का पद रिक्त पड़े है, डायरेक्टर सर बताते है कि सेंट्रल लाइब्रेरी की बात करे तो 10 पद में से 6 पद वहा भी रिक्त पड़े है। लेकिन बिहार यूनिवर्सिटी में कई वर्षो से लाखो छात्र-छात्राएं BLIS एवं MLIS की डिग्री प्राप्त कर बेरोजगारी बैठे है अध्यक्ष अभिषेक रंजन कहते है बिहार विश्वविद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष की बहाली अब नहीं तो कब?


सचिव परवेज आलम बताते है कि बिहार यूनिवर्सिटी से रिसर्च करने वाले विद्यार्थियों को किताब के अभाव में काफी परेशानियां होती है, लाइब्रेरी में ना किताब को देख रेख करने वाला है और ना देने वाला हैकुछ ही दिनों में बिहार यूनिवर्सिटी में नैक भी होना है, पुस्तकालय अध्यक्ष के बिना लाइब्रेरी का सुदढ़ीकरण संभव नहीं है।वहीं डायरेक्टर डॉ कौशल किशोर चौधरी ने लाइब्रेरियन एसोसिएशन यूनिट को पूर्ण आश्वासन दिलाया कि जल्द ही बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति महोदय से मिलकर अंगीभूत कॉलेजो एवं पीजी विभागों में पुस्तकालय अध्यक्षो की बहाली के लिए जल्द से जल्द सार्थक पहल किया जाएगा।इस मौके पे अध्यक्ष त्रिविक्रम जी, जिला प्रभारी रवि मालाकार,रोहित जी, ललन कुमार,पंकज जी, मोयुदिं अहमद, विकाश जी शामिल हुए!!

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.