Breaking NewsInternational

अमेरिका हिं’सा पर बोले PM मोदी- शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए सत्ता का हस्तांतरण

नई दिल्ली. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव (US President Election 2020) के नतीजों को लेकर पिछले कई महीनों से चल रही सियासी खींचतान के बीच ट्रंप समर्थकों की भीड़ ने यूएस कैपिटल हिल बिल्डिंग के बाहर जमकर हंगामा किया. अमेरिका के प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडन (Joe Biden) ने यूएस कैपिटोल हिल में ट्रंप समर्थकों के हंगामे को राजद्रोह करार दिया है. वॉशिंगटन डीसी में भड़की हिं’सा पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Mod) ने भी चिंता जाहिर की है.

अमेरिका में जारी हंगामे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘वॉशिंगटन डीसी में दंगों और हिंसा के बारे में जानकारी मिलने के बाद से मैं काफी चिंतित हूं. सत्ता का शांतिपूर्ण तरीके से हस्तांतरण होना चाहिए. गैरकानूनी विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता.’

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से शांति की अपील की है. वहीं हंगामे को देखते हुए नेशनल गार्ड का रवाना किया गया है. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी ने ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर नेशनल गार्ड और दूसरी केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान रवाना कर दिए गए हैं. हम हिंसा के खिलाफ और शांति बनाये रखने के लिए राष्ट्रपति की अपील को दोहरा रहे हैं.

जो बाइडन बोले- ये राजद्रो’ह है
राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जो बाइडन ने भी घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है. बाइडन ने ट्वीट किया, ‘मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आह्वान करता हूं कि वह अपनी शपथ पूरी करें और संविधान की रक्षा करें और इस घेराबंदी को समाप्त करने की मांग करें.’ एक और ट्वीट में बाइड कहते हैं, ‘मैं साफ कर दूं कि कैपिटोल बिल्डिंग पर जो हंगामा हमने देखा हम वैसे नहीं हैं. ये कानून न मानने वाले अतिवादियों की छोटी संख्या है. ये राजद्रोह है.’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.