BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : ठंड से बचाव को लेकर गायघाट में मुखिया ने कंबल वितरण कर गरीबों को दी मदद

BREAKING. ठंड से बचाव को लेकर गायघाट में मुखिया ने कंबल वितरण कर गरीबों को दी मदद

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। शुक्रवार को नव वर्ष के मौके पर डीएम के निदेशानुसार कड़ाके की ठंड की स्थिति को देखते हुए सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को पंचायतों में घुम-घुम कर गरीब असहायों को कंबल वितरण करने का निर्देश दिया गया है। इसी के क्रम में गायघाट में मुखिया भी अहम भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने महमदपुरा सुरा पंचायत के मुखिया रंगीला देवी ने गरीब, असहाय, वृद्ध महिला एवं पुरूषों के बीच कंबल वितरण किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि पंचायतों में घुम-घुम कर कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है।बता दें कि जिले के सभी प्रखण्डों में असहाय लोगों के बीच वितरण के लिए काफी संख्या में प्रशासन के द्वारा कंबल खरीदा गया है। मुखिया ने बताया कि पंचायतों में प्रखण्ड प्रशासन के द्वारा जिलाधिकारी के निदेशानुसार गरीब, असहाय, वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।इस दौरान मौके पर मुखिया पति राजन कुमार,पूर्व पंचायत समिति सदस्य गणेश कुमार, धमेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, रौशन आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.