Breaking NewsSTATE

BJP पर जारी हैं JDU के ह’मले, चुनाव हारने वाले पूर्व मंत्री बोले- भाजपा ने हमारे लिए वोट टर्न नहीं करवाया

पटना. अरुणाचल प्रदेश में JDU विधायकों के भाजपा में मिल जाने के बाद JDU की नाराज़गी लगातार सामने आ रही है. जेडीयू नेता भाजपा पर इशारों में ही गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप तो लगा ही रहे हैं भाजपा को ये भी याद दिला रहे हैं कि 2005-10 वाली भाजपा से 2020 वाली भाजपा में बड़ा अंतर है. JDU के कद्दवार नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह भी अब बीजेपी के खिलाफ निशाना साधने में खुलकर सामने आ गए हैं.

जयकुमार सिंह ने खुल कर आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने वोटर JDU के उम्मीदवारों के लिए टर्न नहीं कराया. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ने इस बात का जिक्र करने के बाद कहा कि ऐसी घटनाओं के बावजूद भी हम भाजपा से आग्रह करेंगे कि वो मिलकर बैठे और हालात को सुधारें. जयकुमार सिंह 2020 के विधानसभा चुनाव में अपनी सीट हार गए थे. इस सीट से बीजेपी के बागी बने राजेंद्र सिंह ने लोजपा से चुनाव लड़कर जयकुमार सिंह का खेल बखूबी बिगाड़ा था.

Loading video

जयकुमार सिंह से पहले उनकी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी अरूणाचल प्रदेश के मसले को लेकर अपनी और पार्टी की नाराजगी जाहिर कर चुके है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने जो कुछ कहा उससे स्पष्ट है कि बिहार में भी अरुणाचल प्रदेश के मामले का असर पूरी तरह से पड़ेगा और सब कुछ फिलहाल ठीक नहीं दिख रहा है. अरुणाचल प्रदेश मामले पर जेडीयू को कितना अंदर तक ज़ख़्म लगा है वो बयानो के ज़रिए सामने आने लगा है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि ये ज़ख़्म बहुत गहरा है, ऐसा भविष्य में न हो इसे बीजेपी को देखना होगा. उन्होंने कहा कि हम तो समर्थन दे रहे थे, लेकिन बावजूद इसके जो घटना घटी वो ठीक नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.