Breaking News

21 साल की आर्या राजेंद्रन बनीं भारत की सबसे कम उम्र की मेयर

तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम नगर निगम का कार्यभार संभालने के साथ ही 21 वर्षीय आर्या राजेन्द्रन देश की सबसे युवा मेयर बन गईं। इससे पहले उन्होंने इस पद के लिए हुए त्रिकोणीय चुनावी मुकाबले में जीत हासिल की। कॉलेज की छात्रा और माकपा सदस्य आर्या को निगम परिषद के सभागार में कलेक्टर नवजोत खोसा ने पद की शपथ दिलाई। मेयर पद के लिए भाजपा नीत राजग और कांग्रेस नीत यूडीएफ के उम्मीदवार उतारने का फैसला करने से मेयर पद के लिए सोमवार को चुनाव कराने की आवश्यकता हुई। माकपा सदस्य को 100 सदस्ईय निगम में निदलीयों समेत 54 मत मिले। अभिनेता से नेता बने कमल हासन और उद्योगपति और अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने राजेन्द्रन को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.