दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
कटरा। सोमवार को केवटसा-कटरा बकुची पथ का शिलान्यास भू राजस्व मंत्री राम सूरत राय ने किया। लगभग करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास मंत्री ने फीता काट कर किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहां कि सरकार की ये बहुत बड़ी महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक हैं।साथ ही मंत्री ने कहां कि सरकार के द्वारा विकास की गंगा बहाई गई है। उनहोंने शिलान्यास के बाद बन रहे पुल पुलिया का भी निरीक्षण किया और संवेदक को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उनहोंने कहा कि सड़क में अनियमितता की शिकायत नहीं होनी चाहिए। मजबूती के साथ सड़क बनाने का कार्य करें। इस दौरान मौके पर मुखिया संजीव कुमार , पैक्स अध्यक्ष राहुल साही मौजूद थे।







Leave a Reply