Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के सं’क्रमण का ग्राफ कम जरूर हुआ है लेकिन आंकड़ों में हर दिन इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही इस बात की जानकारी दी है कि कोरोना वैक्सीन जनवरी में किसी भी हफ्ते में आ सकती है. स्वास्थ्य मंत्रालय की इस जानकारी के बाद से लोगों ने राहत की सांस जरूर ली है लेकिन संकट अभी कम नहीं हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण (COVID-19) के 22,273 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 251 लोगों की मौत हुई है. नए केस सामने आने के बाद देश में अबतक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1 करोड़ 1 लाख 69 हजार 118 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 97 लाख 40 हजार 108 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 2 लाख 81 हजार 667 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 47 हजार 343 हो गई है. आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 8,53,527 कोरोना जांच की गई है.
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,431 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,13,382 हो गए. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में दिन के दौरान संक्रमण से 71 मौतें हुईं, जिससे राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49,129 हो गई. उपचार के बाद कुल 1,427 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 18,06,298 हो गई. राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या अब 56,823 है.
राजस्थान में कोरोना से सात की मौत, 1023 नए केस आए सामने
nullराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,023 नए मामले शुक्रवार को सामने आए. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,03,732 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण से सात और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में कुल मृतक संख्या बढ़कर 2,657 हो गई. राज्य में अब तक जयपुर में कुल 495, जोधपुर में 283, अजमेर में 217, बीकानेर में 165, कोटा में 164, भरतपुर में 118, उदयपुर में 109, और पाली में 108, सीकर में 95 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं.
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1031 नए केस
मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,031 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,36,400 तक पहुंच गई. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 12 और व्यक्तियों की मौत हो जाने की पुष्टि हुई है, जिससे कुल मृत संख्या बढ़कर 3,536 हो गई है. मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल एवं ग्वालियर में दो-दो और दमोह, खंडवा, हरदा एवं गुना में एक-एक मरीज की मौत होने की पुष्टि हुई है.
गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 910 नए केस
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 910 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,40,105 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस अवधि के दौरान संक्रमण से छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,268 पहुंच गई है. इसके अनुसार इस महामारी से दिन के दौरान 1,114 और लोग स्वस्थ हुए हैं. कोविड-19 से अब तक 2,25,206 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि अभी राज्य में 10,631 मरीजों का इलाज चल रहा है.





Leave a Reply