BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : आवास सहायक ने पांच पीएमवाई के लाभुकों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

मुजफ्फरपुर… जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभुकों पर कुढ़नी पंचायत के आवास सहायक ललन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में सिंगेश्वर सहनी की पत्नी वंशी देवी, शिवनाथ ठाकुर की पत्नी मंजू देवी, अकलू सहनी की पत्नी इंदु देवी, रामदास सहनी की पत्नी सोनमा देवी व हरि सहनी की पत्नी धनेश्वरी देवी शामिल हैं। 

प्राथमिकी में कहा गया कि आरोपितों ने तीन वर्ष पहले आवास योजना के प्रथम कि़स्त की 50 हजार की राशि निकासी करने के बाद भी आवास निर्माण प्रारंभ नहीं कराया। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए हमेशा नोटिस दी जाती रही। थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि आवास सहायकों की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.