Breaking NewsNational

कल बेहद करीब होंगे बृहस्पति और शनि ग्रह, 800 साल बाद होगी ये अनोखी घ’टना

नई दिल्‍ली. सौरमंडल (Solar System) में सोमवार को एक बड़ी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी. इस दौरान दो बड़े ग्रह बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) एक दूसरे के बेहद नजदीक आ जाएंगे. ऐसे में धरती से देखने पर ये दोनों एक ही ग्रह के समान दिखेंगे. ये दोनों ग्रह इससे पहले 17वीं शताब्दी में महान खगोलविद गैलीलियो के जीवनकाल में इतने पास आए थे. अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे सौरमंडल में दो बड़े ग्रहों का नजदीक आना बहुत दुर्लभ नहीं है. बृहस्पति ग्रह अपने पड़ोसी शनि ग्रह के पास से प्रत्येक 20 साल पर गुजरता है, लेकिन इसका इतने नजदीक आना खास है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि दोनों ग्रहों के बीच उनके नजरिए से सिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी रह जाएगी. अगर मौसम स्थिति अनुकूल रहती है तो ये आसानी से सूर्यास्त के बाद दुनिया भर से देखे जा सकते हैं. यह घटना 21 दिसंबर 2020 को होने जा रही है.

यह साल का सबसे छोटा दिन माना जाता है. वांदरबिल्ट विश्वविद्यालय में खगोलशास्त्र के प्रोफेसर डेविड वेनट्रॉब ने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह कहना उचित होगा कि यह घटना आम तौर पर किसी व्यक्ति के जीवन में एक ही बार आता है.’

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जुलाई, 1623 में दोनों ग्रह इतने करीब आए थे लेकिन सूर्य के नजदीक होने की वजह से उन्हें देख पाना लगभग असंभव था. वहीं, उससे पहले मार्च, 1226 में दोनों ग्रह करीब आए थे और इस घटना को धरती से देखा जा सकता था. इसके बाद से अब तक पहली बार हो रहा है जब यह खगोलीय घटना हो रही है और इसे देखा भी जा सकता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.