BIHARBreaking NewsSTATE

BREAKING : गायघाट में “हमारी आवाज़” कार्यक्रम के आयोजन में जुटे दिग्गज पत्रकार, सुरक्षा की रखी मांग

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। प्रखंड अन्तर्गत दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच पर मैठी टोल पलाजा के समीप शुक्रवार को मीडिया फोर बार्डर हार्मोनी के बैनर तले हमारी आवाज़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजद विधायक निरंजन राय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों की समस्या काफ़ी है।पत्रकारिता देश हित के लिए बहुत ही जरूरी है। सभी पत्रकार जान जोखिम में डालकर अपनी खबर संकलन के लिए रात दिन तत्पर रहते हैं।इनके लिए सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। लगातार हो रहे पत्रकार पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की।इस दौरान मौके पर सभी पत्रकारों को साल एवं चादर से सम्मानित किया गया। कोरोना को लेकर लगातार बेहतर रिपोटिंग के लिए विधायक ने प्रशस्ति पत्र देकर कर पत्रकारों को सम्मानित किया। इस दौरान मौके पर मीडिया फोर बार्डर हार्मोनी के गायघाट विधानसभा अध्यक्ष अमरेश कुमार, प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह , प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल राम समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.