मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में इन दिनों एक लोकल पत्रकार द्वारा लिया गया फोटो सोशल मीडिया में वायरल है. फोटो में एक बेबस बच्चा कड़ाके की ठंड में एक चटाई और चादर के सहारे एक कुत्ते के साथ फुटपाथ पर सोया हुआ है. फोटो वायरल होने के बाद जनपद का प्रशासन भी अपनी कुम्भकर्णी नींद से जागकर हरकत में आ गया और आलाधिकारियों के निर्देश पर जनपद पुलिस ने इस बेबस बच्चे को खोज निकाला.


बेबस मासूम से जब पुलिस ने इस तरह सड़क पर सोने की बात पूछी तो बच्चे की कहानी इतनी भावुक थी कि किसी का भी दिल पसीज जाए. लगभग 9 से 10 साल का दिखने वाला ये बेबस बच्चा अपना नाम अंकित बताता है. उसके अनुसार उसका पिता जेल में बंद है और मां छोड़ कर चली गई.

ये मासूम बच्चा अपने परिवार या घर के बारे में इस के अलावा और कुछ नहीं जानता है. ये मासूम चाय की दुकान पर काम कर या कूड़ा बिन कर पैसे कमा कर अपना ओर अपने साथी कुत्ते जिसे वह प्यार से डैनी कहता है, उसका पेट भरता था.

रात को इस कड़ाके की सर्दी में मुज़फ्फरनगर के शिव चौक स्थित मार्केट में किसी भी दुकान के सामने अपने दोस्त कुत्ते के साथ सो जाता था. कुत्ता रात भर अपने मालिक का ध्यान रखता था.





Leave a Reply