Breaking NewsDELHI

सिंघु बार्डर पर धरने में शामिल संत बाबा राम सिंह ने गो’ली मा’रकर की खुदकु’शी

दिल्ली. नए कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसानों के आं’दोलन को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर (सिंघु बार्डर) पर किसानों के हक में आवाज उठाने सामने आए संत बाबा राम सिंह (Sant Baba Ram Singh) ने बुधवार को खुदकु’शी (S’ui’cide) कर ली है. बाबा राम सिंह ने खुद को गो’ली मा’र ली, जिससे उनकी मौ’त हो गई है. जानकारी के मुताबिक, बाबा राम सिंह को घाय’ल हालत में एक निजी अस्पताल भी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ’त’ घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, संत बाबा राम सिंह हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे. एक ट्विटर यूजर ने बाबा द्वारा लिखा एक सु’साइड नोट भी पोस्ट दिया है. दावा किया जा रहा है कि इस सु’साइड नोट में उन्होंने किसान आंदोलन और किसानो के हक के लिए आवाज बुंलद करने का जिक्र किया है.


दिल्ली पुलिस ने बंद किया बॉर्डर

इधर, एहतियात के तौर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने टिकरी, धनसा बॉर्डर  को किसी भी तरह के ट्रैफिक मूवमेंट के लिए बंद कर दिया है. पुलिस ने झटीकरा बॉर्डर को केवल दोपहिया और पैदल यात्रियों के लिए खुला रखा है. वहीं खबर है कि प्रदर्शनकारी किसानों ने एक बार फिर से नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाली चिल्‍ला सीमा को जाम कर दिया है. इससे नोएडा लिंक रोड बंद हो गया है. वहीं, गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है. बड़ी संख्या में किसान एक बार फिर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ चिल्ला बॉर्डर पर पहुंच गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.