Coronavirus cases in India Latest News Updates: देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 99 लाख के पार पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में कुल 22 हजार 65 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बीते दिन 34 हजार 477 लोग कोरोना से ठीक हुए. वहीं, 354 लोगों की जान गई. देश में संक्र’मितों का कुल आंकड़ा 99 लाख 6 हजार 165 हो गया है. कोरोना से 94 लाख 22 हजार 636 लोग ठीक हो चुके हैं. अब तक इस वायरस के सं’क्रमण से 1 लाख 43 हजार 709 लोगों की जान जा चुकी है. फिलहाल 3 लाख 39 हजार 820 म’रीजों का इलाज चल रहा है यानी ये कोरोना के एक्टिव केस हैं.
कोरोना को लेकर दिल्ली के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट में भारी गिरावट दर्ज की गई. पिछले 24 घंटे में यहां कुल 69 हजार 944 टेस्ट किए गए, जिनमें सिर्फ 1376 नए मामले ही सामने आए. यानि पॉजिटिविटी रेट 2.15% रही. यह दिल्ली में अब तक सबसे कम है.
कोरोना के एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का आठवां स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.
कोरोना से प्र’भावित प्रमुख राज्यों का हाल:-
>>दिल्ली में सोमवार को 1376 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. 2854 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो गई. अब तक यहां 6 लाख 8 हजार 830 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 15 हजार 247 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 5 लाख 83 हजार 509 लोग ठीक हो चुके हैं.


देखिए किस राज्य में कोरोना के कितने केस और अब तक कितने मरीजों की गई जान.
>>महाराष्ट्र में 2949 लोग पिछले 24 घंटे के अंदर संक्रमित पाए गए. 4610 लोग ठीक हुए और 60 की मौत हो गई. अब तक 18 लाख 83 हजार 365 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 72 हजार 383 मरीजों का इलाज चल रहा है. 17 लाख 61 हजार 615 मरीज ठीक हो चुके हैं. संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 48 हजार 269 हो गई है.
>> गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1120 लोग संक्रमित पाए गए. 1389 लोग ठीक हुए और 11 की मौत हो गई. अब तक 2 लाख 28 हजार 803 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 12 हजार 918 मरीजों का इलाज चल रहा है. 2 लाख 11 हजार 703 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 4182 की मौत हो चुकी है.
>>राजस्थान में सोमवार को 1250 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. 631 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई. अब तक 2 लाख 92 हजार 539 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 16 हजार 200 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 73 हजार 784 लोग ठीक हो चुके हैं, 2555 की मौत हो चुकी है.
अब तक हुई कितनी कोरोना टेस्टिंग?
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, देश में अब तक 15 करोड़ 55 लाख 60 हजार 655 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की जा चुकी है. इनमें से 9 लाख 93 हजार 665 लोगों की टेस्टिंग सोमवार को हुई है. पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी है.
कितनी है डेथ रेट और रिकवरी रेट?
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 17 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी हो रही हैं. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी है. एक्टिव केस 4 फीसदी से भी कम है.

कोरोना के कुल संक्रमितों के मामले मे भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर है.
दुनियाभर में अबतक 7.31 करोड़ हुए कोरोना सं’क्रमित
दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात करोड़ 31 लाख के पार पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में 5.19 लाख नए मामले सामने आए और 8,359 संक्रमितों की जान चली गई है. कोरोना वायरस की चपेट में आकर 16 लाख 27 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि पांच करोड़ 12 लाख लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक भी चुके हैं. कुल सात करोड़ में से दो करोड़ लोग अभी भी संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में एक लाख 91 हजार से ज्यादा नए केस आए और 1,534 लोगों की जान चली गई. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 99 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 27 हजार मामले दर्ज किए गए.
Input: News18





Leave a Reply