Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं. जेपी नड्डा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेपी नड्डा ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है. साथ ही कुछ दिन पहले उनसे संपर्क में आए लोगों से जांच करवाने की अपील की है.
जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, ‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं. मेरा अनुरोध है, जो भी लोग कुछ दिनों में संपर्क में आएं हैं, वो स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.’
जेपी नड्डा से पहले भी कई राजनेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. बात अगर सिर्फ बीजेपी की जाए तो नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, अमित शाह जैसे बड़े नेताओं को भी कोरोना हो चुका है और वर्तमान में सभी स्वस्थ्य हैं.
देश में 98 लाख ज्यादा लोग कोरोना सं’क्रमित
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98,57,029 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 30,254 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 33,136 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 391 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 93,57,464 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,43,019 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 4 लाख से नीचे है. इस समय देश में 3,56,546 एक्टिव केस हैं.






Leave a Reply