BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में हर घर नल का जल योजना में लू’ट, 19 लाख के गबन का मांगा गया प्रतिवेदन

मुजफ्फरपुर। हर घर नल का जल योजना से संबंधित एक मामले में लोक शि’कायत निवारण पदाधिकारी (पश्चिमी) ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से प्रतिवेदन मांगा है। इस बाबत बहिलवारा निवासी रमेश कुमार ने आवेदन देकर उक्त योजना में 19 लाख रुपये गबन का आ’रोप लगाया गया था। 

मामले की सुनवाई अनुमंडलीय लोक शि’कायत निवारण कार्यालय में चार दिसंबर को हुई। इसमें सरैया बीडीओ ने बताया कि मामला से संबंधित परिवाद पूर्व में भी दायर किया गया था, जिसमें उनके द्वारा जांच की गई। पाया गया था कि वार्ड संख्या एक की सदस्य गिरिजा देवी, सचिव भोला महतो व आपूर्तिकर्ता जेएन इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर दीपक तिवारी ने संयुक्त रूप से योजना की राशि का दुरुपयोग किया है। इस कारण योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल सका। बीडीओ सरैया ने विधिसम्मत का’र्रवाई के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र भेजा था। इस पर लोक शि’कायत निवारण पदाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी से बीडीओ द्वारा भेजे गए पत्र पर की गई का’र्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन 15 दिसंबर को समर्पित करने को कहा है, ताकि शि’कायत का निवारण किया जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.