शहर के बाड़ा बाजार में 9 दिसंबर को अलंकार ज्वेलर्स में हुई 7 करोड़ रुपए की ज्वेलरी लू’ट मामले में पुलिस ने 7 अप’राधियों को गि’रफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस को गहने नहीं मिल पाए। लेकिन, एक देसी कट्टा, दो का’रतूस, दो सौ ग्राम गांजा, बीस पत्ता नशे की गो’ली, दो पल्सर बाइक और पांच मोबाइल ब’रामद हुए।
पुलिस के अनुसार गि’रफ्तार अ’पराधियों में से किसी का बड़ा आ’पराधिक इतिहास नहीं है। इनमें लहेरियासराय थाना के मदारपुर के भूषण सहनी, कन्हैया कुमार, केशव कुमार, राजकुमार, पवन कुमार व लहेरियासराय के गणेश कुमार और मौलागंज के राजू उर्फ साका उर्फ कोठिया शामिल हैं।
एसएसपी बाबू राम ने शनिवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस कांड में हाजीपुर का गि’रोह शामिल है। स्वर्ण व्यवसायी कन्हैया साह और एक महिला ने लाइनर की भूमिका निभाई। फिलहाल हाजीपुर और मधुबनी में अभी छापेमा’री चल रही है। एसएसपी ने बताया कि एसटीएफ की छह सदस्यीय और सीआईडी की टीम जांच में जुटी है।






Leave a Reply