द प्लूरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट और बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पार्टी की मुख्यमंत्री पद की कैंडिडेट रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी ने इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही राजद सुप्रीमो लालू यादव और बिहार के मुख्यमंत्री के मीम्स को शेयर करते हुए तंज कसा है।
पुष्पम प्रिया चौधरी ने बिहार के दोनों दिग्गज नेता पर जारी मीम्स जो एक पुराने गीत को लेकर बनाया गया है को ट्वीट करते हुए लिखा है कि – बिहार की क़िस्मत! किसी ने मनोरंजन के लिए यह बेहतरीन आर्टवर्क भेजा। लेकिन मुझे बहुत मज़ा नहीं आया। क्योंकि इसमें जिन दो नक़ली नेताओं का चित्रण किया गया है उनको जब भी मैं देखती हूँ मुझे बिहार के लिए बहुत दुख और अफ़सोस होता है।
इसके अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि – 30 साल में जब पूरा देश आर्थिक सुधारों के दौर में आगे बढ़ रहा था, बिहार लालू-नीतीश (और दिल्ली के उनके दो पार्टनरों) की ठग राजनीति में फँसा रह गया। 15-15 साल की तानाशाही वाले बहुमत की सरकार से बेहतरी की अपेक्षाएँ होती हैं, उनसे जो न्याय और सुशासन के जुमलों पर सत्ता हथियाते हैं।null
तुरंत बाद ही 30YearsLockdown हैशटैग करते हुए पुष्पम ने अगला ट्वीट करते हुए लिखा कि इनकी क़िस्मत की हवा के नरम-गरम होने के बीच यह तो तय है कि बिहार की क़िस्मत इन दोनों की राजनीति की विदाई से ही बदलेगी, लेकिन फिर बिहार की क़िस्मत को बाबूजी-बेटाजी की राजनीति की हवा न लग जाए।
आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर लालू और नीतीश पर एक मीम्स तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों एक साथ पुराने जमाने की एक गीत …ओ बेटा जी… गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल बीते दिनों नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म लूडो में ‘ओ बेटा जी’ गाने को दिखाये जाने बाद फिर से चर्चा में आ गया। इसके बाद इस गीत को लालू और नीतीश से जोड़ते हुए किसी ने मीम्म बना डाला जिसे पुष्मप प्रिया ने शेयर किया है।
आपको बता दें कि लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ने वाली और जदयू के एमएलसी विनोद चौधरी की बेटी पुष्पम प्रिया हिंदी-अंग्रेजी के तमाम बड़े अखबारों के पहले पन्ने पर फुल पेज विज्ञापन देकर खुद को बिहार के सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर सुर्खियां बटोंरीं थी। मुख्यमंत्री पद की कैंडिडेट रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में अपने कई कैंडिडेट उतारे थे। पुष्पम खुद भी मधुबनी जिले के बिस्फी और पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ीं थी। पुष्पम के कई कैंडिडेट के नोमिनेशन रिजेक्ट कर दिए गए थे। चुनाव के दौरान अपनी पार्टी के कैंडिडेट को धमकाने का आरोप और शिकायत करते हुए उन्होंने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन में चुनाव कराने की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति के नाम चिट्ठी भी लिखी थी। बिहार चुनाव 2020 में प्लूरल्स के एक भी कैंडिडेट नहीं जीते वहीं खुद पुष्पम भी अपनी दोनों सीटों पर बुरी तरह से हारी थीं। पुष्पम प्रिया चौधरी लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।






Leave a Reply