
इससे लोगों को प्रदू’षण से राहत मिल सकती है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य शहरों में हवा बहुत खराब की श्रेणी में रही। शनिवार को हवा पश्चिम-दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर चली और गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इससे शुक्रवार के मुकाबले राहत जरूर मिली । हवा की रफ्तार के चलते प्रदूष’ण कम हुआ। सफर के मुताबिक शुक्रवार को पराली जलने की सिर्फ 64 घट’नाएं सामने आईं और प्रदूष’ण में पराली का योगदान 7 फीसदी रहा। रविवार को इसके घ’टकर 6 फीसदी तक आने का अनुमान है।

रविवार को हवा की र’फ्तार बढ़कर 15 किलोमीटर तक रहने का अनुमान है। इससे प्रदूषण से राहत मिलेगी लेकिन सोमवार को हवा की रफ्तार घटकर 8 किलोमीटर तक आने का अनुमान है। ऐसे में हवा की गुणवत्ता थोड़ी खराब हो सकती है। मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान लगाया है। ऐसे में वायू गुणवत्ता में सुधार होने का अनुमान है।
- केंद्र एक्यूआई
- नेहरू नगर 372
- आनंद विहार 342
- नेहरू स्टेडियम 346
- सीरी फोर्ट 344




Leave a Reply