Breaking NewsPUNJABSTATE

किसान आंदोलन में क्रिकेटर युवराज के पिता योगराज सिंह ने दिया वि’वादित बयान, बोले- ये हिंदू गद्दार हैं

नई दिल्ली. किसान आंदोलन (Farmers Protest) के समर्थन में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने हिंदुओं को लेकर कथित रूप से  आप’त्‍तिजनक टिप्‍पणी की है. योगराज सिंह ने किसान आंदोलन के दौरान भाषण में हिंदुओं को लेकर ऐसी टिप्‍पणी की है, जिसके बाद उनकी गि’रफ्तार की मांग की जाने लगी है. उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्‍सा बढ़ता जा रहा है. हालांकि muz news स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

योगराज सिंह का जो भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वो पंजाबी में भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं. भाषण के दौरान वह हिंदुओं के लिए ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. वह कहते हैं कि, ‘ये हिंदू गद्दार हैं, सौ साल मुगलों की गुलामी की’. इतना ही नहीं, उन्होंने महिलाओं को लेकर भी विवादास्पद बयान दिया है.

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने योगराज के बयान को निंदा करते हुए इसे भ’ड़काऊ, अपमानजनक और घृ’णास्पद करार दिया है. बता दें कि योगराज पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर विवाद में घिर चुके हैं. कुछ वक्‍त पहले योगराज ने पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी एक विवादित बयान दिया था. उन्‍होंन धोनी पर तब अपना गुस्‍सा निकाला था जब उनके बेटे युवराज सिंह को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकी थी.

Input : News18

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.