BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां बालिका गृह में एक लड़की ने आत्मह’त्या कर ली है. मृ’तक लड़की के परिजनों ने बालिका गृह में प्रताड़ित करने का आ’रोप लगाया है. घ’टना सामने आने के बाद मामले में जांच की बात कही जा रही है.
शुक्रवार को बेगूसराय बालिका गृह में एक लड़की ने गले में फां’सी लगाकर आत्महत्या कर ली. घट”ना’ रतनपुर थाना क्षेत्र के निराला नगर बालिका गृह की है. मृ’तका की पहचान शेखपुरा जिला अंतर्गत बरबीघा थाना क्षेत्र के मोर गांव वार्ड संख्या 25 निवासी राजीव कुमार सिंह का लगभग 17 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि पिछले 6 महीने से बेगूसराय बालिका गृह में वह रह रही थी. आज अचानक वो गले में फं’दा लगाकर आत्मह’त्या कर ली. परिजनों ने बताया कि गुड़िया कुछ बद’माशी करती थी, इसके चलते वह घर से भाग गई थी, जिसके कारण बालिका गृह में 6 महीने से रह रही थी. आज अचानक यहां से फोन किया गया कि आपकी बेटी गले में फं’दा लगाकर सुसा’इड कर ली है.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बालिका गृह में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने के कारण बच्चे सुसाइड कर लिया. उन्होंने साफ तौर से कहा कि एक रूम में 10 बच्चियां रहती थीं अगर 10 बच्ची थीं तो फिर उनकी बेटी ने कैसे सुसाइड कर लिया और 9 बच्ची कहां चली गई थीं.
मृ’तिका के पिता ने आ’रोप लगाया है कि मेरे बेटी के साथ बालिका गृह में लगातार टॉ’र्चर किया जाता था और उसके साथ ना ही सही ढंग से उसको देखभाल करता था. उन्होंने यह भी आ’रोप लगाया है कि अगर सुरक्षा रहता तो इस तरह की घ”टना नहीं घ”टती. जब फोन पर कहते थे मेरे पुत्री से बात कराइए तो उसमें भी लोग नहीं बात कराते थे और जबरन उसके साथ टॉर्चर किया जाता था.
वहीं बालिका गृह माता सुधा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को मृ”ति’का गुड़िया अन्य दिनों के तरह भोजन नही लेकर थोड़ा ही खाना खाकर ऊपर बाले कमरे में चली गई और अन्दर से रूम को बंद कर ली थी. उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद कमरा नही खोलने पर रतनपुर थाना को सूचना देकर बुलाया और थाना के द्वारा गेट को तो’ड़ा गया, उसके बाद जब जैसे ही तोड़ के अंदर प्रवेश किया गया तो पंखे से लटका हुआ गुड़िया का श’व देखा गया. सारी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं परिजन जांच की मांग को लेकर लाश को पोस्टमार्टम होने से मना कर रहा है. फिलहाल जो भी हो आत्मह’त्या किस लिए किया गया यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा.





Leave a Reply