नई दिल्ली. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड ड्रग्स केस (Bollywood Drug Case) के एक मामले में कॉमेडियन भारती (Bharti) और उनके पति हर्ष को गिरफ्तार किया तो देशभर में यह खबर सुर्खियां बन गईं. लेकिन इससे भी ज़्यादा चर्चा तब हुई जब भारती और उनके पति को कोर्ट से जल्द ही जमानत भी मिल गई. एक बार फिर से भारती और उन्हें जमानत (Bail) मिलने का मामला सुर्खियों में आया है. इस जमानत के बाद एनसीबी ने अपने दो अधिकारियों को स’स्पेंड कर दिया है. उनके खि’लाफ जांच के आदेश भी दिए हैं.
इसलिए हटाए गए एनसीबी के दो अधिकारी
सूत्रों की मानें तो भारती सिंह और उनके पति हर्ष की मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत के दौरान एनसीबी की टीम कोर्ट में हाजिर ही नहीं हुई थी. और न ही उनकी बेल को कोर्ट में चैलेंज किया गया था. जिसके बाद हर्ष और भारती सिंह को जमानत मिल गई थी. वहीं एक और दूसरे केस में दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर एनसीबी की रेड के दौरान 3 सीबीडी ऑइल और गांजे की कंजप्शन क्वॉन्टिटी बरामद हुई थी. जिसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने एन्टी सिपेट्री बेल डाली थी. और अब तक वो एंटीसिपेटरी बेल पर बाहर है.
अब भारती की कस्टोडियल इंट्रोगेशन मांग रही है एनसीबी
इस मामले में एनसीबी ने एनडीपीएस कोर्ट में आवेदन देकर लोअर कोर्ट द्वारा दी गई बेल को खारिज करने की मांग की है. साथ ही भारती सिंह और उनके पति हर्ष की कस्टोडियल इंट्रोगेशन के लिए अपील की है. इस अपील पर अब अगले हफ्ते सुनवाई होनी है. एनसीबी के दोनों ही 2 जांच अधिकारी संदेह के घेरे में हैं, जिसे लेकर एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के आदेश पर इन दो जांच अधिकारियों को सस्पेंड कर उनके खि’लाफ जांच के आदेश दिए गए हैं.




Leave a Reply